मिलेनियल (सहस्त्राब्दी) पुरुष

 दानिय्येल 2:1-49

कहानी...

बाबुल का विशाल राज्य वैभवपूर्ण और समृद्ध था, फिर भी नबूकदनेस्सर राजा अपने शाही बिस्तर में करवट बदल रहा था। यह स्वर्ण युग कब तक चलेगा, वह सोच रहा था, और उसके जाने के बाद उसके शक्तिशाली साम्राज्य का क्या होगा?

इन परेशान करने वाले सवालों को ध्यान में रखते हुए, पराक्रमी राजा सो गया। उस रात, उसके दिमाग में रंग के एक ऐसे दृश्यपटल के साथ, एक विशाल बहु-खनिज व्यक्ति की एक ज्वलंत छवि सहसा प्रकाशित हई, जो उसके द्वारा अनुभव की गई किसी भी चीज से अलग था। राजा अपने कशीदाकारी चादरों को फेंक कर बिस्तर से चौंक कर उठा और उसने अपने अंगरक्षकों को ऊँचे स्वर से पुकाराः “सभी जादूगरों और ज्योतिषियों को तुरन्त आने के लिए कहो। मुझे इस स्वप्न का अर्थ पता होना चाहिए!”

राजा के ज्ञानियों को जगाया गया और भ्रमित शासक की उपस्थिति में झुंड में रखा गया। “और राजा ने उन से कहा, मैं ने एक स्वप्न देखा है, और मेरा मन व्याकुल है कि स्वप्न को कैसे समझूं।” (दानिय्येल 2:3)। पाखंडी भविष्यवक्ताओं में से एक ने चतुराई से उत्तर दिया, “अपने दासों को स्वप्न बता, और हम उसका फल बताएंगे।” लेकिन जैसा कि स्वप्न के साथ अक्सर होता है नबूकदनेस्सर के स्मरण में विवरण पहले ही धूमिल हो गया था। इन पुरुषों ने ईश्वरीय अंतर्दृष्टि का दावा किया था, लेकिन राजा को उनकी क्षमता पर शक होने लगा था। यह एकदम सही परीक्षा होगी। राजा ने अपने सलाहकारों से कहा, “यदि तुम फल समेत स्वप्न को बता दो तो मुझ से भांति भांति के दान और भारी प्रतिष्ठा पाओगे और यदि तुम फल समेत स्वप्न को न बताओगे तो तुम टुकड़े टुकड़े किए जाओगे, और तुम्हारे घर फुंकवा दिए जाएंगे!”

जादूगरों और ज्योतिषियों के पास स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था कि स्वप्न को बिना सुने वे स्वप्न की व्याख्या करने में असमर्थ थे। इन धोखेबाजों से क्रोधित राजा ने आज्ञा दी कि बाबुल के सब पण्डितों को फाँसी के लिये इकट्ठा किया जाए। फिर भी प्रभु के पास बाबुल में अभी भी एक व्यक्ति था जो विशाल मिलेनियल (सहस्त्राब्दि संबद्ध) पुरुष के स्वप्न की व्याख्या कर सकता था।

अध्ययन

बाइबल का प्रत्येक पद पढ़ने के बाद रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
1. परमेश्वर ने बाबुल के राजा को यह स्वप्न क्यों दिया?
दानिय्येल 2:28 “परन्तु का प्रगटकर्त्ता परमेश्वर स्वर्ग में है; और उसी ने नबूकदनेस्सर राजा को जताया है कि के दिनों में क्या क्या होने वाला है।”
ध्यान दें: बहु-खनिजीय मूर्ति के इस स्वप्न में, परमेश्वर ने भविष्य की सभी सहस्राब्दियों के लिए उन साम्राज्यों के उत्थान और पतन की रूपरेखा तैयार की, जिनका उसके लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
2. जब राजा के सलाहकार स्वप्न को प्रकट करने और उसकी व्याख्या करने में विफल रहे, नबूकदनेस्सर की क्या आज्ञा थी?
दानिय्येल 2:12 “राजा ने झुंझलाकर और बहुत ही क्रोधित होकर, बाबुल के सब पण्डितों के करने की आज्ञा दे दी।”
ध्यान दें: बाबुल के ज्योतिषियों और जादूगरों ने दावा किया कि उनके पास अलौकिक शक्ति था, लेकिन जब वे राजा को स्वप्न नहीं बता सके, तो वे शक्तिहीन ढोंगी सिद्ध हुए। यदि राजा को स्वप्न याद आ गया होता, तो उन्होनें सरलता से बनावटी व्याख्या गढ़ दी होती। अपने क्रोध में, नबूकदनेस्सर ने आदेश दिया कि सभी ज्ञानियों को मार डाला जाए-यहाँ तक कि वे भी जो मौजूद नहीं थे। राजा के साथ पहली मुलाकात में अनुपस्थित रहने वालों में से दानिय्येल नामक एक परमेश्वर का भय मानने वाला बंधुआ था, जिसे अभी-अभी राजा की सेवा के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
3. जब दानिय्येल को मौत के फरमान के बारे में पता चला, तो उसने राजा से क्या बिनती की और उसने अपने मित्रों से क्या कहा?
(क) दानिय्येल 2:16 “दानिय्येल ने भीतर जाकर राजा से बिनती की, कि उसके लिये कोई ठहराया जाए, तो वह महाराज को का फल बता देगा।”
(ख) दानिय्येल 2:17, 18 “तब दानिय्येल ने अपने घर जा कर, अपने संगी हनन्याह, मीशाएल, और अजर्याह को यह बता कर कहा, इस के विषय में स्वर्ग के परमेश्वर की दया के लिये यह कह कर प्रार्थना करो।”
ध्यान दें: दानिय्येल ने नबूकदनेस्सर से थोड़ा समय मांगा और वादा किया कि वह स्वप्न और उसके अर्थ को प्रकट करेगा। राजा ने, जो अभी भी अपने दर्शन के महत्व को जानने के लिये अत्यन्त इच्छुक था, दानिय्येल के अनुरोध को स्वीकार किया। तब उसने और उसके दोस्तों ने एकमात्र स्रोत से प्रार्थना की जो राजा के स्वप्न को बता सकता था। उन्होंने स्वर्ग के परमेश्वर से प्रार्थना की।
4. जब यहोवा ने दानिय्येल को स्वप्न प्रगट किया, तब उस ने किस का गुणगान किया और किसे श्रेय दिया?
दानिय्येल 2:23, 28 “हे मेरे पूर्वजों के , मैं तेरा धन्यवाद और स्तुति करता हूं, क्योंकि तू ने मुझे बुद्धि और शक्ति दी है, और जिस भेद का खुलना हम लोगों ने तुझ से माँगा था, उसे तू ने मुझ पर प्रगट किया है, तू ने हमको राजा की बात बताई है। परन्तु स्वर्ग में एक है जो भेदों का बताता है।”
ध्यान दें: साम्राज्यों का उत्थान और पतन ऐसा प्रतीत हो सकता है मानो मनुष्यों की इच्छा से हो रहा हो, लेकिन दानिय्येल की स्तुति की प्रार्थना स्पष्ट रूप से परमात्मा के हस्तक्षेप के सार को प्रकट करती है। ऐसा कुछ नहीं होता जिसके बारे में परमेश्वर को पहले से ही जानकारी न हो और जिसकी उसने अनुमति न दी हो। कभी-कभी हम समझ नहीं पाते हैं कि हमारी दुनिया में आज क्या या क्यों हो रहा है, लेकिन यह जानकर सुकून मिलता है कि परमेश्वर अब भी संप्रभु है। केवल दानिय्येल राजा को स्वप्न प्रकट कर सकता था, फिर भी वह स्पष्ट रूप से इसका श्रेय उसको देता है जिसने उस पर स्वप्न प्रकट किया-स्वर्ग का परमेश्वर।
5. दानिय्येल के अनुसार राजा ने किन दो वस्तुओं को अपने स्वप्न में देखा?
(क) दानिय्येल 2:31 “हे राजा, जब तू देख रहा था, तब एक देख पड़ी ..।”
(ख) दानिय्येल 2:34 “फिर देखते देखते, तू ने एक चट्टान देखी। देखते—देखते, वह उखड़ कर गिर पड़ी किन्तु उस चट्टान को किसी व्यक्ति ने काट कर नहीं गिराया था।।
ध्यान दें: राजा ने जो पहली चीज देखी, वह निम्नलिखित खनिज तत्वों से बनी एक महान मूर्ति थीः
1. सिर सोने का था।
2. छाती और भुजाएँ चाँदी की थीं।
3. पेट और जाँघें कांस्य की थीं।
4. पैर लोहे के थे।
5. लोहे और मिट्टी के पांव।
इसके बाद, राजा ने एक पत्थर देखा जो बिना हाथों के काटा गया था। इस बिंदु पर, राजा निस्संदेह नबूकदनेस्सर मंत्रमुग्ध होकर अपने सिंहासन के किनारे पर बैठा था। दानिय्येल ने स्वप्न को ठीक वैसे ही बताया था जैसे परमेश्वर ने उसे दिया था। स्वप्न का मतलब जानने को उत्सुक, राजा ने बेसब्री से इंतजार किया। आगे जो कुछ यहोवा ने उस पर प्रकट किया था, उसके अनुसार दानिय्येल स्वप्न का अर्थ समझाने लगा, और हमारे लिये अच्छा होगा कि हम उसे वैसे ही लें जैसा उसने समझाया है। बाइबल और भविष्यद्वाणी की व्याख्या करने का एकमात्र सुरक्षित तरीका बाइबिल को खुद को समझाने की अनुमति देना है।

6. सोने का सिर क्या दर्शाता है?
दानिय्येल 2:38 “तू यह सोने का है।”
ध्यान दें: राजा को राज्य का मुखिया माना जाता था। इसलिए नबूकदनेस्सर ने भविष्यद्वाणी शुरू करने वाले साम्राज्य, बाबुल का प्रतिनिधित्व किया। नियो-बाबुल ने पुरातनता के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक साम्राज्य के रूप में 612-539 ई.पू. तक दुनिया पर राज किया, जिसे उपयुक्त रूप से सोने के सिर के रूप में वर्णित किया जा सकता है। ध्यान दें कि भविष्यद्वाणी दानिय्येल के समय से शुरू होती है।
7. क्या बाबुल का राज्य हमेशा बना रहेगा?
दानिय्येल 2:39 “तेरे बाद एक और उदय होगा जो तुझ से छोटा होगा।”
ध्यान दें: बाबुल का वर्चस्व हमेशा के लिए नहीं रहेगा। बाबुल से छोटे, उत्तरगामी राज्य अपनी बारी में शासन करेंगे। जिस प्रकार चाँदी सोने से तुच्छ है, उसी प्रकार बाबुल के बाद के राज्य की महिमा घटी हुई थी। कुस्रू के नेतृत्व में 539 ईसा पूर्व, मादी-फारसी साम्राज्य ने बाबुल पर विजय प्राप्त की और इसे खंडहर में बदल दिया। 539-331 ई.पू. तक मादी और फारसी प्रधान विश्व शक्ति थे। उनके शासन काल में सभी करों का भुगतान चाँदी में करना पड़ता था।
8. मादी-फारस के बाद आने वाले राज्य को किस धातु के द्वारा दर्शाया जाएगा?
दानिय्येल 2:39 “फिर एक और तीसरा का सा राज्य होगा जिस में सारी पृथ्वी आ जाएगी”।
ध्यान दें: यूनान का पीतल साम्राज्य सत्ता में तब आया जब सिकंदर महान ने 331 ई.पू. में अरबेला की लड़ाई में मादियों और फारसियों पर विजय प्राप्त की, और यूनान लगभग 168 ई.पू. तक सत्ता में रहा। यूनानी सैनिकों को “पीतल लेपित” कहा जाता था क्योंकि उनका कवच निरा पीतल था। ध्यान दें कि मूर्ति में दर्शाया गया प्रत्येक उत्तरगामी खनिज कम मूल्यवान है, फिर भी उससे पहले वाल की तुलना में अधिक स्थायी है।
9. चौथे राज्य को कौन सी धातु दर्शाती है?
दानिय्येल 2:40 “चौथा राज्य के तुल्य मजबूत होगा”।
ध्यान दें: रोम की लौह राजशाही ने 168 ई.पू. में यूनानियों पर विजय प्राप्त की तथा 476 ई में ओस्ट्रोगोथ द्वारा रोम पर कब्जा होने तक विश्व वर्चस्व का आनंद लिया। रोम वह राज्य है जो मसीह के जन्म के समय दुनिया पर प्रभुत्व रखता था। ध्यान दें कि कैसे दानिय्येल ने अचूक सटीकता के साथ एक हजार साल के विश्व इतिहास के बारे में भविष्यद्वाणी की थी। बाबुल, मादी-फारस, यूनान और रोम-इन चार विश्व साम्राज्यों का उत्थान और पतन बाइबल में स्पष्ट रूप से पहले से ही बताया गया है और इतिहास की किताबों से सिद्ध किया गया है।
10. रोमी साम्राज्य के पतन के बाद क्या होगा?
दानिय्येल 2:41, 42 “राज्य हुआ होगा। ... और जैसे पांवों की उंगलियां कुछ तो लोहे की और कुछ मिट्टी की थीं, वह राज्य कुछ तो दृढ़ और कुछ निर्बल होगा।
ध्यान दें: जब रोमी साम्राज्य 476 ई में चूर चूर होने लगा इसे किसी अन्य विश्व शक्ति के द्वारा पराजित नहीं किया गया था। अपितु, जंगली जनजातियों ने रोमी साम्राज्य पर विजय प्राप्त की और इसे विभाजित कर दिया-जैसे दानिय्येल ने भविष्यद्वाणी की थी। इन जनजातियों में से दस आधुनिक यूरोप में विकसित हुए। वे ऑसथ्रोगोथ, विजिगोथ, फ्रैंक्स, वेन्डाल्ज़, अलेमानी, सुवेवी, एंगलोसैक्सोन, हेरुली, लोमबार्ड और बुरगुंडी थे। उनमें से सात आज भी यूरोप में मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, एंग्लो सैक्सन अंग्रेजी बन गए, फ्रैंक फ्रांसीसी बन गए, अलेमानियन जर्मन बन गए, और लोम्बार्ड इतालवी बन गए।
11. क्या ये 10 राज्य कभी एकजुट होने में सफल होंगे?
दानिय्येल 2:43 “वे मनुष्यों के वंश से मिले जुले तो रहेंगे, परन्तु जैसे लोहा मिट्टी के साथ मेल नहीं खाता, वैसे ही वे भी न बने रहेंगे।”
ध्यान दें: विवाह, गठबंधन और संधियों के माध्यम से मनुष्यों ने यूरोपीय महाद्वीप को फिर से एक करने का व्यर्थ प्रयास किया है। पूरे इतिहास में, शारलेमेन, नेपोलियन, कैसर विल्हेम, मुसोलिनी जैसे नेता एक नए यूरोपीय साम्राज्य का निर्माण करने के लिए लड़े हैं, परन्तु पवित्रशास्त्र के इन वचनों ने एकल विश्व शासक को रोक दिया है। प्रकाशितवाक्य 13 हमें बताता है कि एक सार्वभौमिक धर्म स्थापित करने का एक और प्रयास होगा, लेकिन दानिय्येल की भविष्यवाणी स्पष्ट रूप से बताती है कि पृथ्वी के शेष इतिहास में दुनिया राजनीतिक रूप से विभाजित रहेगी।
12. अंतिम राज्य की स्थापना कौन करेगा?
दानिय्येल 2:44 “और उन राजाओं के दिनों में का , एक ऐसा राज्य उदय करेगा जो अनन्तकाल तक न टूटेगा।”
ध्यान दें: अगला महान सार्वभौमिक राज्य स्वर्ग का राज्य होगा, जो मत्ती 25:31-34 में वर्णित है।
13. दुनिया के अन्य राज्यों के लिए पत्थर क्या करता है?
दानिय्येल 2:34, 35 “फिर एक पत्थर ने, बिना किसी के खोदे, आप ही आप उखड़ कर उस मूर्ति के पांवों पर जो लोहे और मिट्टी के थे, उन को कर डाला। ... और वह पत्थर जो मूर्ति पर लगा था, वह बड़ा बन कर सारी पृथ्वी में फैल गया”।

ध्यान दें: मानव हाथों के बिना काटा गया पत्थर परमेश्वर के राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। यह सांसारिक राज्यों का समूह नहीं होगा, बल्कि पूर्ण प्रतिस्थापन होगा (प्रकाशितवाक्य 21:1)। पवित्र शास्त्र घोषित करता है कि जब यीशु मसीह पृथ्वी पर लौटेगा, तो वह पृथ्वी के सभी राज्यों को पूरी तरह से नष्ट कर देगा और एक अनन्त राज्य की स्थापना करेगा (दानिय्येल 2:44)। क्या रोमांचक खबर है! यीशु मसीह फिर आ रहा है! सारा इतिहास इस चरमोत्कर्ष की ओर बढ़ रहा है, जब परमेश्वर का पुत्र महिमा के साथ अनन्त धार्मिकता के राज्य को लाने के लिए वापस आएगा। राजा नबूकदनेस्सर ने सोचा होगा कि उसने सच्चे परमेश्वर को हरा दिया था जब उसने यरूशलेम को घेर लिया और मंदिर को लूट लिया (दानिय्येल 1:1, 2), परन्तु उसे बहुत शीघ्र दिखाया गया कि परमेश्वर सब पर प्रभुता करता है। मानवीय घटनाएं उसके नियंत्रण में हैं, और अंततः वह संघर्ष जीतेगा। बाबुल, मादी-फारस, यूनान, रोम, और रोमी साम्राज्य के 10 प्रभागों ने ईश्वरीय अधिकार को हड़पने और परमेश्वर के लोगों को नष्ट करने की कोशिश की हो सकती है, लेकिन सभी सांसारिक राज्य अंततः मसीह के आने से कुचल दिए जाएंगे। परमेश्वर का शुक्र है, वह महान विवाद जीत जाएगा!
14. दानिय्येल के स्वप्न की स्पष्ट व्याख्या सुनने के बाद, नबूकदनेस्सर ने यहोवा के बारे में क्या कहा?
दानिय्येल 2:47 “फिर राजा ने दानिय्येल से कहा, सच तो यह है कि तुम लोगों का परमेश्वर, सब का , राजाओं का राजा और भेदों का खोलने वाला है।”
ध्यान दें: यह देखने के बाद कि परमेश्वर का विश्व की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण है, यहाँ तक कि नबूकदनेस्सर ने तुरंत स्वीकार किया कि दानिय्येल जिस परमेश्वर की उपासना करता था वह बाबुल के सभी अन्यजाति देवताओं से ऊपर था। कितनी जल्दी बदल गई थी तस्वीर! दानिय्येल और उसके मित्रों की, परमेश्वर के प्रति उनकी विश्वासयोग्यता के कारण, उनकी प्रारंभिक बंधुआई से राज्य के लिए प्रमुख नेतृत्व के पदों पर पदोन्नति की गई। (दानिय्येल 2:47, 48) परमेश्वर हमेशा उनका आदर करता है जो उसका आदर करते हैं (1 शमूएल 2:30)।

ध्यान दें: मानव हाथों के बिना काटा गया पत्थर परमेश्वर के राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। यह सांसारिक राज्यों का समूह नहीं होगा, बल्कि पूर्ण प्रतिस्थापन होगा (प्रकाशितवाक्य 21:1)। पवित्र शास्त्र घोषित करता है कि जब यीशु मसीह पृथ्वी पर लौटेगा, तो वह पृथ्वी के सभी राज्यों को पूरी तरह से नष्ट कर देगा और एक अनन्त राज्य की स्थापना करेगा (दानिय्येल 2:44)। क्या रोमांचक खबर है! यीशु मसीह फिर आ रहा है! सारा इतिहास इस चरमोत्कर्ष की ओर बढ़ रहा है, जब परमेश्वर का पुत्र महिमा के साथ अनन्त धार्मिकता के राज्य को लाने के लिए वापस आएगा। राजा नबूकदनेस्सर ने सोचा होगा कि उसने सच्चे परमेश्वर को हरा दिया था जब उसने यरूशलेम को घेर लिया और मंदिर को लूट लिया (दानिय्येल 1:1, 2), परन्तु उसे बहुत शीघ्र दिखाया गया कि परमेश्वर सब पर प्रभुता करता है। मानवीय घटनाएं उसके नियंत्रण में हैं, और अंततः वह संघर्ष जीतेगा। बाबुल, मादी-फारस, यूनान, रोम, और रोमी साम्राज्य के 10 प्रभागों ने ईश्वरीय अधिकार को हड़पने और परमेश्वर के लोगों को नष्ट करने की कोशिश की हो सकती है, लेकिन सभी सांसारिक राज्य अंततः मसीह के आने से कुचल दिए जाएंगे। परमेश्वर का शुक्र है, वह महान विवाद जीत जाएगा!
14. दानिय्येल के स्वप्न की स्पष्ट व्याख्या सुनने के बाद, नबूकदनेस्सर ने यहोवा के बारे में क्या कहा?
दानिय्येल 2:47 “फिर राजा ने दानिय्येल से कहा, सच तो यह है कि तुम लोगों का परमेश्वर, सब का , राजाओं का राजा और भेदों का खोलने वाला है।”
ध्यान दें: यह देखने के बाद कि परमेश्वर का विश्व की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण है, यहाँ तक कि नबूकदनेस्सर ने तुरंत स्वीकार किया कि दानिय्येल जिस परमेश्वर की उपासना करता था वह बाबुल के सभी अन्यजाति देवताओं से ऊपर था। कितनी जल्दी बदल गई थी तस्वीर! दानिय्येल और उसके मित्रों की, परमेश्वर के प्रति उनकी विश्वासयोग्यता के कारण, उनकी प्रारंभिक बंधुआई से राज्य के लिए प्रमुख नेतृत्व के पदों पर पदोन्नति की गई। (दानिय्येल 2:47, 48) परमेश्वर हमेशा उनका आदर करता है जो उसका आदर करते हैं (1 शमूएल 2:30)।

आपकी अनुक्रिया

यह स्वीकार करते हुए कि पृथ्वी पर होने वाली घटनाओं पर परमेश्वर का पूरा नियंत्रण है, क्या आप आपके जीवन पर उसका पूरा नियंत्रण होने देने के लिए तैयार हैं?

उत्तरः

अनुपूरक

यह खंड आगे के अध्ययन के लिए अतिरिक्त जानकारी प्रदान करता है।

सोना = बाबुल
सोने का सिर बाबुल का प्रतीक था, जो 612 ई.पू. से 539 ई.पू. तक विश्व की सत्ताधारी शक्ति था।

चांदी = मादी-फारस
चांदी की छाती प्रतीक थी मादी-फारस की, जो कि 539 ई.पू. से 331 ई.पू तक प्रधान विश्व साम्राज्य था।

पीतल = यूनान
पीतल की जांघें प्रतीक थी यूनान की, जो कि 331 ई.पू. से 168 ई.पू. तक प्रमुख विश्व शासक था।

लोहा = रोम
लोहे के पैर रोम का प्रतीक थे, जिसने 168 ई.पू. से 476 ईस्वी तक विश्व वर्चस्व का आनंद लिया।

लोहा और मिट्टी = विभाजित साम्राज्य
पैर जो आंशिक रूप से लोहे के और आंशिक रूप से मिट्टी के थे एक विभाजित साम्राज्य का प्रतीक थे, जो कभी एक न बने रहेंगे। 476 ईस्वी के बाद से किसी एक शक्ति ने दुनिया पर शासन नहीं किया है, और यह मसीह की वापसी तक विभाजित रहेगा।

पत्थर = मसीह का अनन्त साम्राज्य, उसका वचन, और उसकी व्यवस्था।

Panorama of Prophecy | Hindi, Lesson 2 ©2022 Amazing Facts International All Rights Reserved